इससे शाहगंज की तरफ से आ रही बाइक ट्रैक्टर से टकराने के बाद ट्राली से तेजी से जा टकराई। सिर में गहरी चोट लगने से बाइक चला रहे सत्यम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं संतोष गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। स्थिति नाजुक देखते हुए वहां से प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया गया।
वाराणसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव लेकर वापस लौटे परिवार के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पिता-पुत्र की मौत के बाद अब परिवार का एकमात्र सहारा छोटा बेटा शिवम (19) रह गया है।
स्तब्ध कर देने वाली घटना को देखते हुए नात-रिश्तेदारों, परिचितों की पोस्टमार्टम हाउस पर भारी भीड़ लगी रही। पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने भी पहुंचकर संवेदना जताई और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया। दुर्घटना करने वाले ट्रैक्टर और उसके चालक के खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जा रही है।