फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेशकीमती लकड़ी के पटरे व अर्धनिर्मित फर्नीचर किया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। प्रभागीय वनाधिकारी एमपी सिंह के निर्देश पर वन विभाग के उड़ाका दल की टीम व म्योरपुर रेंज के वन कर्मियों द्वारा पड़री ग्राम पंचायत के चपरा टोले में छापा मारकर बड़ी मात्रा में रविवार की दोपहर बेशकीमती लकड़ियों के पटरे और अर्द्धनिर्मित फर्नीचर बरामद किया। इस कार्रवाई से कटानकर्ताओं तथा अवैध लकड़ी खरीदकर फर्नीचर बनाने वालों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

म्योरपुर रेंज के पड़री ग्राम पंचायत के चपरा टोले में रविवार की दोपहर वन विभाग की टीम ने छापा मारकर बड़ी मात्रा में बेशकीमती लकड़ियों के पटरे व अर्धनिर्मित फर्नीचर बरामद किया।प्रभागीय वनाधिकारी एमपी सिंह के निर्देशन में उड़ाका दल प्रभारी व पिपरी रेंज के डिप्टी रेंजर धीरेंद्र कुमार मिश्र की अगुवाई में म्योरपुर वन रेंज की टीम ने मुखबिर की सूचना पर पड़री के चपरा टोले में जमुना प्रसाद विश्वकर्मा पुत्र स्वर्गीय रामाधीन विश्वकर्मा के दोपहर में छापेमारी की।इस दौरान उसके घर से बड़ी मात्रा में बेशकीमती लकडी साखु एवं सागौन के पटरे समेत निर्मित व अर्ध निर्मित फर्नीचर भी बरामद हुए। टीम को लकड़ियों से संबंधित कागजात न दिखा पाने की दशा में वन कर्मियों ने लकड़ियों को जप्त कर लिया।इस दौरान वन विभाग की टीम द्वारा लकड़ियों को ट्रैक्टर पर लादकर रेंज कार्यालय लाकर सीज करने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।उड़ाका दल प्रभारी धीरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि विभागीय स्तर पर मुकदमें की कार्यवाही चल रही है।उन्होंने कहा कि वन अधिनियम के तहत वन अपराध से संबंधित मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें