फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: गुड फ्राइडे पर हुई प्रार्थना, यीशु मसीह के बलिदान को किया याद

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज संत जेवियर्स चर्च में गुड फ्राइडे पर प्रार्थन सभा करते फादर आनंद केवी जाेन। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज स्थित संत जेवियर्स चर्च में मसीही समाज ने गुड फ्राइडे के अवसर पर प्रभु यीशु मसीह को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। इस दौरान चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

दोपहर तीन बजे आयोजित प्रार्थना सभा में चर्च के फादर केवी जोन ने यीशु मसीह की ओर से क्रूस पर कही गई सात वचनों का महत्व बताया। इसके बाद सभा में उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से प्रार्थना की और प्रभु की महिमा में भजन गाए। प्रवचन में फादर आनंद केवी जोन ने कहा कि गुड फ्राइडे सादगी और त्याग का प्रतीक है। इसी दिन यीशु मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था। उन्होंने मानवता के कल्याण के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया।
गुड फ्राइडे को यीशु मसीह के बलिदान की स्मृति में मनाया जाता है। इस दिन ईसाई श्रद्धा, शांति और प्रार्थना के साथ यीशु के कष्टों को याद करते हैं। प्रार्थना सभा में जे वालर, कैनथ, सिस्टर सुनीता, सिस्टर किरण, जूलियन, सरिता एरियल, जूला, मार्या, डेविड, जॉर्ज, डूनडल, सीमा वालर सहित बड़ी संख्या में मसीही समाज के लोग उपस्थित रहे।

रॉबर्ट्सगंज संत जेवियर्स चर्च में गुड फ्राइडे पर प्रार्थन सभा करते फादर आनंद केवी जाेन। संवाद

रॉबर्ट्सगंज संत जेवियर्स चर्च में गुड फ्राइडे पर प्रार्थन सभा करते फादर आनंद केवी जाेन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें