फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामारी से निजात दिलाने की प्रार्थना की

विज्ञापन
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज ब्लॉक के मानपुर गांव बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर श्रीगंगा राम बौद्ध शिक्षण संस्था के परिसर में बुद्ध प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके इस वैश्विक महामारी से जल्द निजात दिलाने की प्रार्थना की गई। महात्मा गौतम बुद्ध के शांति संदेश को दोहराते हुए सभी लोगों से अपील की गई कि इस महामारी को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार के निर्देशों का पालन करे व बचाव के लिए वैक्सिन लगवाएं। प्रबंधक निर्मला मौर्या ने सभी लोगों से मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का अनुरोध किया। इस मौके पर अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष रामचंद्र मौर्य, कुश मौर्य, शिक्षिका गुङिया, रानी कुशवाहा, अभय मौर्य, डॉ हरिचंद मौर्य आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन

ओबरा प्रतिनिधि के अनुसार, समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के पदाधिकारियों ने बुद्ध पूर्णिमा पर बुधवार को गजराज नगर में भगवान बुद्ध की जयंती मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष त्रिरत्न शुक्लेश ने कहा कि कोरोना काल मे सभी लोगों को इस वैश्विक महामारी से भगवान बुद्ध सबकी रक्षा करें क्योंकि पूरा देश एक साल से अधिक कोरोना बीमारी से परेशान है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महासचिव मुकेश कुमार, जिला कार्यकरिणी सदस्य नित्यानंद प्रजापति, रमेश सिंह, राकेश यादव, राकेश कुमार, पवन शुक्लेश, अनिल, संजय प्रजापति, मनोज विश्वकर्मा, नजरुल आलम, सुनील, देव् साहब, रिंकू, बाली,तेजपाल मौर्य, अंकुश, अभिनव, नरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें