शक्तिनगर मुख्य मार्ग के किनारे से गुजरे हाईटेंशन लाइन का खंभा ट्रेलर की टक्कर से टूट गया। इसके चलते क्षेत्र के कई कस्बों व रहवासी क्षेत्रों की आपूर्ति ठप हो गई। सूचना के बाद यूपीपीसीएल के कर्मी मरम्मत के कार्य में जुट गए।
तीन दिन में पोल टूटने की दूसरी घटना से क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ गई। इसके बाद मामले में पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस घटना के दोषी ट्रेलर को कब्जे में लेकर खड़ा करा दिया तब लोग शांत हुए। क्षेत्र के प्रमुख व्यवसायिक व रहवासी क्षेत्र आंबेडकर नगर, बस स्टैंड, चिल्काटांड बाजार, पीडब्ल्यूडी मोड़ व चिल्काडांड गांव के साथ राजकिशन रहवासी क्षेत्र को आपूर्ति कोटा स्टेशन से की जाती है। बिजली सप्लाई के लिए शक्तिनगर-वाराणसी हाइवे के किनारे पोल के सहारे तार दौड़ाया गया। एनसीएल खड़िया कोयला परियोजना के न्यू वर्कशॉप के पास कोयला लोड करने की होड़ में अक्सर ट्रेलर पोल से टकराते है और आपूर्ति ठप होने का खामियाजा उपभोक्ताओं उड़ाना पड़ता है। बुधवार सुबह भी सुबह भी ऐसा ही हुआ जब कोयला भरने पहुंचा ट्रेलर पोल से टकरा गया जिससे खंभा जमीन पर गिरा और आपूर्ति ठप हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जिस वक्त हादसा हुआ उस समय सप्लाई चालू थी लेकिन बड़ा हादसा टल गया।