रॉबर्ट्सगंज प्रकाश जीनियस पब्लिक स्कूल में खो खो प्रतियोगिता के विजेता टीम के साथ अतिथि। स्रो
सोनभद्र। प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल की छात्राओं ने वाराणसी स्थित सुभाष एकेडमी में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर बालिका खो-खो प्रतियोगिता के अंडर-17 वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल की छात्राओं ने स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम की कप्तान सुप्रिया पटेल के साथ ज्ञानवी सिंह, वैष्णवी सिंह, सृष्टि दुबे, रूशाली पटेल, रुचि पासवान, सुहानी पटेल, लतिका प्रजापति और यशवी सिंह ने प्रतिभाग किया। टीम की प्रशिक्षक अलका कुमारी ने मार्गदर्शन दिया।
जनपद लौटने पर विद्यालय परिसर में प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद जैन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी संतोष कुमार पांडे, प्रधानाचार्य अंबर उपाध्याय, उप प्रधानाचार्य सुरेंद्र यादव और खेल प्रशिक्षक दीपक कुमार श्रीवास्तव ने विजेता खिलाड़ियों का माला पहनाकर स्वागत किया। प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद जैन ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगे भी खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।