फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 117 मत पाकर प्रदीप जायसवाल बने व्यापार मंडल के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के डिबुलगंज मंडल का चुनाव बुधवार को हुआ। डिबुलगंज के लोकहित समिति शाखा अनपरा कार्यालय में मतदान के बाद प्रदीप जायसवाल अध्यक्ष चुने गए। उन्हें 117 मत प्राप्त हुए। महामंत्री और कोषाध्यक्ष का निर्वाचन निर्विरोध हुआ।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हुई। डिबुलगंज के 288 दुकानदार मतदाताओं में से 282 मतदाताओं ने मतदान किया। शाम चार बजे से मतगणना प्रारंभ हुआ, जिसमें 70 मत महेंद्र जायसवाल को, 94 मत संतोष जायसवाल को और 117 मत पाकर प्रदीप जायसवाल विजई घोषित हुए। कोषाध्यक्ष पद पर विजेंद्र सोनी और महामंत्री पद पर अंकुश जायसवाल निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस दौरान सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर उन्हें फूल माला पहनाया गया और मिठाई खिलाकर कर बधाई दी गई। चुनाव संपन्न कराने में नवीन पांडेय, हरीश श्रीवास्तव, अनिल मित्तल, बाल गोपाल चौरसिया, ओम प्रकाश जायसवाल, राजेश गोयल, मंतोष तिवारी, मृत्युंजय केशरी, प्रबुद्ध कुमार चौबे, रामचंद्र गुप्ता, संजीव मदान, गोपाल दास गुप्ता जिलाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें