फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: प्रेमी के साथ रहने की जिद, धर्म का बंधन तोड़ हिंदू युवक से रचाई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
महज एक महीने के भीतर धर्म की दीवार तोड़कर समुदाय विशेष की दूसरी युवती के हिंदू युवक से विवाह रचाने का मामला सामने आया है। परिवार वालों का दबाव बढ़ने पर मंगलवार को उसने 1090 डायल कर पुलिस से मदद मांगी थी। काउंसलिंग के लिए उसे सदर कोतवाली स्थित मिशन शक्ति केंद्र लाया गया था, मगर वह प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। यह भी बताया कि दोनों ने 23 दिसंबर को ही वाराणसी में शादी रचा ली है। दोनों की बालिग उम्र को देखते हुए दोनों को साथ रहने के लिए स्वतंत्र कर दिया गया।
विज्ञापन

हिंदुआरी इलाके के रहने वाले हिंदू समाज के युवक का मुस्लिम समाज की युवती से दो साल पहले प्रेम संबंध स्थापित हुआ था। एक साल पूर्व वह बाहर प्राइवेट नौकरी करने के लिए चला गया लेकिन उनके बीच का संबंध कायम रहा। दिसंबर में वह घर आया तो युवती ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। इसे मंजूर करते हुए दोनों वाराणसी पहुंचे। वहां उन्होंने एक मंदिर में शादी रचाई और वापस लौट आए। बताते हैं कि जब यह बात घर वालों को मालूम हुई तो उन्होंने उन पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। पहले तो युवती ने अपने घर वालों को मनाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। आरोप है कि इस बीच उसके समुदाय के दूसरे लोगों ने भी दबाव बनाना शुरू कर दिया। यह देख उसने मंगलवार को पुलिस के साथ ही हिंदू संगठनों से संपर्क साधा। सदर कोतवाली में घंटों काउंसलिंग के साथ ही दोनों पक्षों के बीच वार्ता भी हुई लेकिन युवती और युवक दोनों एक दूसरे के साथ जीवन गुजारने की बात पर अड़े रहे। अंतत: उनकी जीत हुई और उन्हें पति-पत्नी के रूप में जीवन गुजारने के लिए स्वतंत्र कर दिया गया। सीओ रणधीर मिश्रा ने बताया कि युवती-युवक दोनों बालिग थे। काउंसिलिंग के समय भी युवती अपने प्रेमी के साथ पूर्व में शादी रचाने और उसी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। यह देखते हुए उसे उसकी मर्जी से युवक के साथ जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें