फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के लिए किया प्रदर्शन

Mon, 21 Sep 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक मंगल दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय राबर्ट्सगंज पर बिजली समस्या के विरोध में प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।
विज्ञापन


 इस दौरान एक्सईएन को मांगपत्र सौंपकर अरंगी फीडर से बिजली आपूर्ति दुरूस्त कराने की मांग की। चेताया कि यदि आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।

युवक मंगल दल के कार्यकर्ता सोमवार को जिलाध्यक्ष सौरभकांत पति तिवारी की अगुवाई मेें विद्युत वितरण खंड राबर्ट्सगंज कार्यालय पर पहुंचे।

यहां कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन और नारेबाजी कर सभा की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि जिले के अरंगी फीडर से विद्युत की आपूर्ति ठीक ढंग से नहीं की जा रही है। दिन में महज चार से पांच घंटे आपूर्ति होती है।
विज्ञापन


रात में बिजली कटौती से चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। महिलाओं के साथ छेडख़ानी और सर्पदंश की घटनाएं लगातार हो रही हैं। विभाग के अधिकारियों की लापरवाही की वजह से सरकार की छवि धूमिल हो रही है और लोगों का असंतोष सरकार के प्रति बढ़ता जा रहा है।

 कार्यकर्ताओं ने प्रमुख सचिव ऊर्जा विभाग के नाम संबोधित ज्ञापन अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड राबट्र्सगंज को सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में िनतिश चतुर्वेदी, मनोज देव पांडेय, राजकुमार तिवारी, विजय, मनोज भारती, गुड्डू चौहान, अनुज पांडेय, आलोक दूबे, आशीष पांडेय, नागेंद्र मोदनवाल, शैलेश केशरी शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें