बिजली आपूर्ति बाधित होने पर प्रदर्शन करते बालूपर टोला के ग्रामीण। स्रोत जागरूक पाठक
हाथीनाला। चोपन ब्लॉक के कोटा ग्राम पंचायत के अम्मा टोला के बालूपर टोला में 17 दिन बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सका है। इससे नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत कार्य कराते हुए बिजली आपूर्ति चालू किए जाने की मांग की।
ग्रामीणों का आरोप है कि कोटा गांव के परासपानी में स्थित विद्युत उप सब स्टेशन जवारीडाड पर 13 मई को आई आंधी आने के वजह से कोटा ग्राम पंचायत के अम्मा टोला स्थित बालूपर टोला में तीन खंभे आंधी में टूट कर गिर गए और उसमें लगा हुआ ट्रांसफॉर्मर भी गिर गया।
इससे ट्रांसफॉर्मर भी डैमेज हो गया है। तब से ग्रामीण इसके मरम्मत कराए जाने की मांग कर रहे हैं, मगर अभी तक बिजली निगम के अधिकारी न तो क्षतिग्रस्त खंभों का मरम्मत करा सके और ना ही ट्रांसफॉर्मर ही बदला जा सका है।
प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से लोकेश प्रजापति, निर्भय चौधरी उर्फ कुंजू, सुशील तिवारी, विनोद कुशवाहा, राजेंद्र कुशवाहा, छविनाथ निषाद, रमाशंकर साहनी, लवकुश कुमार आदि शामिल रहे।
जेई जयशंकर प्रसाद ने बताया कि जल्द ही समस्या का समाधान कर िदया जाएगा। संवाद