फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से बिजली आपूर्ति प्रभावित, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर व आसपास के क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से लगातार बिजली आपूर्ति प्रभावित है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न रहने से सबसे ज्यादा परेशानी पेयजल को लेकर हो रही है।
विज्ञापन

बारिश के कारण वैसे तो अक्सर आपूर्ति बाधित हो जाती है, लेकिन इस बार कहां से गड़बड़ी है किसी को पता नहीं चल पा रहा। बिजली आपूर्ति ना होने के चलते इंवर्टर, मोबाइल सब डिस्चार्ज हो गए हैं। लगातार दो दिनों से विद्युत आपूर्ति न होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। नगर व आसपास के दर्जनों गांवों में विद्युत आपूर्ति दो दिनों से बाधित है। नगरवासी दिनेश अग्रहरि, जितेंद्र श्रीवास्तव, मोहित, विकास कुमार, विवेक कुमार आदि ने चेतावनी दी है कि अगर नगर में और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो लोग सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होंगे। बताया कि ब्लॉक क्षेत्र के खजूरी, बीड़र, दिघुल, रजखड़, आबर, बलदेवा, धनौरा, डूमरडीहा, टेढ़ा, बघाडू, गुलाल झरिया, झारो, शाहपुर सहित कई गांवों में आपूर्ति प्रभावित है। उधर, बिजली विभाग के उप खंड अधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि पूरे क्षेत्र में लगातार कई दिनों से तेज आंधी बरसात गरज और चमक होने के चलते 33 हजार पॉवर लाइन के कई इंसुलेटर लगातार पंचर हो जा रहे हैं जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। उसे ठीक किया जा रहा है। ठीक होने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें