फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहक सेवा केंद्रों के जरिए बिजली समस्याओं का होगा समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोरोना काल को देखते हुए बिजली महकमे ने बिजली बिल एवं कनेक्सन से जुड़ी अन्य समस्याओं का समाधान ग्राहक सेवा केंद्रों के माध्यम से कराने का रास्ता निकाला है। इसके लिए विद्युत वितरण खंड राबटर्सगंज की तरफ से एक व्हाट्सअप ग्रुप बनाकर उसमें सभी ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों को जोड़ दिया गया है। इसके जरिए केंद्र संचालक उपभोक्ताओं से मिलने वाली समस्याओं, शिकायतों को व्हाट्सअप पर डालेंगे और इसकी निगरानी करते हुए एक्सईएन एसडीओ विद्युत के जरिए समस्या का समाधान कराएंगे।
विज्ञापन

बताते चलें कि तमाम उपभोक्ताओं को बिजली बिल में सुधार, मीटर रीडिंग आदि को लेकर मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है। कोराना महामारी को देखते हुए ज्यादातर उपभोक्ताओं की समस्याओं का घर बैठे ही समाधान हो जाए। खासकर ग्रामीण इलाके के लोगों को अनावश्यक आवाजाही से निजात मिले, इसके लिए ह्वाट्सअप ग्रुप वाला फार्मूला अपनाया गया है। इसके लिए उपभोक्ता अपने गांव के या नजदीकी ग्राहक सेवा केंद्र जाएंगे और संचालक के जरिए अपनी शिकायत की कापी, गड़बड़ी संबंधी जानकारी या फिर बिजली से जुड़ी किसी शिकायत को व्हाट्सअप ग्रुप में डलवाएंगे। एक्सईएन एसके सिंह ने बताया कि जैसे ही शिकायत-समस्या व्हाट्सअप ग्रुप में आएगी, उसके निस्तारण की निगरानी शुरू हो जाएगी। कहा कि पहले वह खुद इस मामले को देखते हुए, इसके बाद संबंधित एसडीओ को निर्देशित कर उसका त्वरित समाधान कराया जाएगा। बिल सुधार सहित अन्य समस्याओं के समाधान संबंधी जानकारी भी व्हाट्सअप ग्रुप पर ही उपलब्ध करा दी जाएगी। बता दें कि ग्राहक सेवा केंद्रों के जरिए विद्युत बिल जमा करने की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। कोराना काल को देखते हुए इस पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है।
व्यवसायिक-औद्योगिक उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ
सोनभद्र। कोरोना के चलते हुए लॉकडाउन के समय की दिक्कत को देखते हुए बिजली विभाग ने व्यवसायिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं को राहत देने का निर्णय लिया है। एक्सईएन एसके सिंह ने बताया कि ऐसे उपभोक्ताओं का एक माह का सरचार्ज जो जुलाई में लिया जाना था, उसे नहीं लिया जाएगा। इसके चलते प्रत्येक उपभोक्ताओं को कम से कम 110 रुपये और अधिकतम डेढ़ लाख रुपये का लाभ मिलेगा। बता दें कि राबटर्सगंज विद्युत वितरण खंड में ऐसे उपभोक्ताओं की संख्या चार हजार से ऊपर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें