फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाककर्मी गांव-गांव जाकर निकलवा रहे कैश

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। वैश्विक महामारी के फैलाव पर रोक के लिए जारी लॉकडाउन में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को धन निकासी करने में दिक्कत न हो, इसके लिए डाककर्मी गांव-गांव जाकर कैश निकलवा रहे हैं। इसके लिए ग्राम पंचायतों में तिथिवार डाककर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। आधार कार्ड के जरिये माइक्रो एटीएम से ग्रामीण कैश निकाल सकते हैं। भारतीय डाक विभाग और जिला प्रशासन की तरफ से ब्लॉक वार ग्राम पंचायतों एवं डाककर्मियों की सूची जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

माइक्रो एटीएम से धनराशि निकालने में ग्रामीणों की मदद के लिए जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने डाक विभाग व अन्य विभागों में समन्वयन के लिए मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार द्विवेदी को समन्वयक बनाया है। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि माइक्रो एटीएम से धनराशि निकालने में मदद के लिए डाककर्मियों की ब्लाकवार ड्यूटी निर्धारित की गई है। उधर,राबर्ट्सगंज डाक घर के पोस्टमास्टर सुनील कुमार केे मुताबिक राबर्ट्सगंज ब्लॉक अन्तर्गत 36 ग्राम पंचायतों में 15 डाककर्मियों के जरिए माइक्रो एटीएम से धनराशि निकालने की व्यवस्था की गई है। चोपन ब्लॉक के 41 ग्राम पंचायतों में 21 डाककर्मियों की ड्यूटी लगी है। नगवां ब्लॉक के 18 ग्राम पंचायत में छह डाक कर्मी, चतरा ब्लॉक के 21 ग्राम पंचायतों में सात डाककर्मी, दुद्धी ब्लॉक के 21 ग्राम पंचायतों में सात डाककर्मी, बभनी ब्लॉक के 27 ग्राम पंचायतों में नौ डाक कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो निर्धारित अलग-अलग तिथियों में संबंधित ग्राम पंचायतों में जाकर ग्रामीणों का उनके खाते से धनराशि निकलवाने में सहयोग करेंगे। साथ ही निर्धारित तिथियों में संबंधित ग्राम प्रधान अपनी ग्राम पंचायत के इच्छुक ग्रामीणों को सूचित करेंगे कि उनके द्वारा सुविधाजनक रूप से धनराशि निकाली जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें