बीजपुर। बाउली में डूबने से बालिका की मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया। पिंडारी ग्राम पंचायत के टोला बराईडांड में शुक्रवार की दोपहर काजल (9) अपने घर से मोबाइल लेकर चार्ज करने अपने ही दूसरे घर गयी थी। जब वो शाम तक वापस घर नही पहुंची तो परिजनों ने उसको खोजना शुरू कर दिया। देर शाम रास्ते मे बाउली किनारे मोबाइल पड़ा देख परिजनों शक हुआ। बाउली में खोजबीन शुरू हुई तो उसका शव मिला। ग्राम प्रधान धीरेंद्र जायसवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बच्ची के पिता नन्हकू ने बताया कि काजल मोबाइल को चार्ज करने के लिए दूसरी पाही के घर गयी थी न जाने रास्ते में बाउली में कैसे पहुंच गयी। प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर यादव ने बताया कि बच्ची बाउली में कैसे पहुंची जांच की जा रही है, बच्ची का मोबाइल बाउली के किनारे पड़ा हुआ मिला है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।