फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब हैंडपंप के पास रखी जाएगी टंकी

Thu, 14 Apr 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला प्रशासन ने पानी संकट से निजात के लिए अच्छी पहल की शुरूआत की है। खराब हैंडपंपों में सबमर्सिबल लगाकर पानी निकालने और फिर उसे एक-एक हजार लीटर तक की टंकी में संरक्षित कर आपूर्ति करने की योजना अमल में लाई जा रही है। डीएम ने इसकी शुरुआत ग्राम पंचायतों में करा दी गई है। इससे भीषण गर्मी में पानी संकट से जूझ रहे लोगों को काफी हद तक निजात मिलेगी। 
विज्ञापन



जिले में पेयजल किल्लत को लेकर प्रशासन नित नए प्रयोग कर रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को कलेक्ट्रेट में डीएम सीबी सिंह ने पेयजल आपूर्ति कार्यक्रम की समीक्षा की। नये प्रयोग के तौर पर सूखे हैंडपंप में एक हार्स पावर का सबमर्सिबल और पाइप डालकर पानी की उपलब्धता की टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ग्राम सभा निधि के 14वें वित्त आयोग मद से रकम निकालकर अपने-अपने गांवों में दो या तीन एक-एक हार्स पावर के सबमर्सिबल मय पाइप के खरीदते हुए अपने गांव के सूखे हैंडपंपों में उसे लगाएं। फिर एक हजार से पांच हजार लीटर तक की जरूरत के मुताबिक पानी की टंकी स्टैंड पर स्थापित करें। टंकी के चारों तरह टोटियां लगवाएं ताकि ग्रामीणों को पानी लेने में दिक्कत न हो।

बीडीओ को निर्देश दिया है कि वे पेयजल किल्लत वाले गांवों में जो हैंडपंप पानी छोड़ चुके हैं, उनमें ब्लाक स्तर पर तैनात जल निगम के अवर अभियंताओं, ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों तथा ग्राम विकास से जुड़े अन्य कार्मिकों की मदद से सबमर्सिबल लगवाकर पानी की उपलब्धता की टेस्टिंग कराएं। ग्राम प्रधानों व संबंधित ग्राम विकास अधिकारियों को तात्कालिक रूप से ग्राम सभा स्तर पर गांवों के जरूरत के मुताबिक सबमर्सिबल एवं टंकी आदि की व्यवस्था कराने को कहा है। इस संबंध में डीएम सीबी सिंह ने बताया कि जहांं हैंडपंप खराब हैं वहां पानी की टंकी रखवाकर उसे सबमर्सिबल पंप लगाकर भरवाने की व्यवस्था की जा रही है, जिससे लोगों को गर्मी में राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें