सोनभद्र। युवा कल्याण विभाग की तरफ से दुद्धी के टाउन क्लब में आयोजित दो दिवसीय खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। दूसरे दिन दौड़, कबड्डी, वॉलीबाल, कुश्ती के मुकाबले हुए।
प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख रंजना चौधरी ने 100 मीटर लंबी दौड़ को हरी झंडी दिखाकर की। 100 मीटर सब जूनियर बालिका वर्ग में बघाडू की पूजा, बालक वर्ग में प्रिंस ने बाजी मारी। वॉलीबॉल में मूरता की टीम विजेता, एटीएस दुद्धी की टीम उपविजेता बनी। कबड्डी बालक सीनियर वर्ग में बघाडू की टीम विजेता रही। कुश्ती प्रतियोगिता में दुर्गावती व बघाडू की पूजा ने बाजी मारी। जूनियर वर्ग बालक कबड्डी प्रतियोगिता में एटीएस की टीम विजेता व दुद्धी की टीम उपविजेता रही। अंत में मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू ने पुरस्कार वितरण करते हुए खिलाड़ियों की हौसलाफजाई की। संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी म्योरपुर विकास दुबे ने किया। खेल प्रतिनिधि के रूप में मोहम्मद शमीम अंसारी ने कुशल मार्गदर्शन किया।