फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी पॉलीटेक्निक संयुक्त परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पालीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा बुधवार को होगी। इसके लिए आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहां दो पालियों में परीक्षा होगी। द्वितीय पाली में एक ही केंद्र पर परीक्षा होगी। परीक्षा में 3269 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को देखते हुए परीक्षा से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा में व्यवधान उत्पन्न करने वालों से सख्ती से निपटा जाए। शांतिपूर्ण परीक्षा निपटाने के लिए आठ मजिस्ट्रेट निगरानी में लगाए गए हैं। स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों पर पैनी नजर रखेंगे, जिससे परीक्षा शुचितापूर्ण ढंग से हो सके। प्रथम पाली में सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली में अपरान्ह 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक परीक्षा होगी। प्रथम पाली की परीक्षा में 2950 और दूसरी पाली में 319 परीक्षार्थी शामिल होंगे। आदर्श इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर जिला समाज कल्याण अधिकारी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पर जिला प्रोबेशन अधिकारी, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज पर अर्थ एवं संख्या अधिकारी, संत जेवियर्स हाईस्कूल स्कूल पर उपायुक्त मनरेगा, स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल पर जिला उद्यान अधिकारी, प्रकाश जीनियस इंटर कॉलेज पर परियोजना निदेशक डीआरडीए, डीएवी पब्लिक स्कूल पर जिला कृषि अधिकारी, जय ज्योति इंटर कॉलेज पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तथा द्वितीय पाली में आयोजित होने वाली परीक्षा के जय ज्योति इंटर कॉलेज केंद्र पर अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ड्यूटी लगाई गई है।
-
वर्जन
परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। परीक्षा को नकलविहिन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई है।-एस. राजलिंगम, जिलाधिकारी
विज्ञापन

-
परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर फोर्स की ड्यूटी लगाई जाएगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास पर सादे पोशाक में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। अगर कोई व्यवधान पैदा करेगा तो कार्रवाई की जाएगी।-आशीष श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें