फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण से तंग महिलाओं का एनसीएल खड़िया के जीएम आफिस पर प्रदर्शन

विज्ञापन
एनसीएल महाप्रबंधक कार्यालय पर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
शक्तिनगर। प्रदूषण से आजिज गांव की महिलाओं ने मंगलवार को एनसीएल खड़िया के महाप्रबंधक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद समस्या को लेकर चार सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। महिलाओं का कहना था कि समस्या का त्वरित निराकरण नहीं हुआ तो सपरिवार धरने पर बैठेंगी।
विज्ञापन

खड़िया कोयला खदान के प्रदूषण से कई क्षेत्र प्रभावित हैं। सबसे अधिक समस्या खड़िया गांव की नाई बस्ती की है। पुनर्वास श्रेणी के इस रहवासी क्षेत्र के लोग कोयला जनित धूल से लंबे अरसे से पीड़ित हैं। प्रदूषण की समस्या पर इससे पहले भी ग्रामीण सड़क पर उतर चुके हैं। मंगलवार इसी समस्या को लेकर खड़िया नाई बस्ती की महिलाएं जीएम आफिस पहुंच गईं। महिलाओं का कहना था कि प्रदूषण से जल्द निजात नहीं दिलाई गई तो वे सड़क पर उतरेंगी। छात्र नेता व समाजसेवी मुकेश सिंह के अगुवाई में नवरात्र की व्रती महिलाएं बिना चप्पल के कई किलोमीटर चल कर जीएम आफिस पहुंची थीं। इस दौरान गांव की समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया गया। अफसरों ने भरोसा दिलाया कि समस्या का प्रभावी ढंग से निस्तारण किया जाएगा। इस दौरान प्रमुख रूप से नवल सिंह, माधुरी वर्मा, केश कुमारी, सुरेश वर्मा सहित काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें