फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अनपरा की हवा में घटे प्रदूषक तत्व, फिर भी स्तर खतरनाक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राष्ट्रीय वायु स्वच्छता कार्यक्रम से जुड़े अनपरा शहर (नगर पंचायत क्षेत्र) के आबोहवा में अभी भी प्रदूषक तत्वों की मौजूदगी खतरनाक स्तर पर बनी हुई है।
विज्ञापन

यहां की हवा में रोजाना रासायनिक तत्व घुलने के दावे किए गए हैं जिसका सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। हालही में आईआईटी कानपुर की रिपोर्ट में पहले से स्थिति सुधरने के भी दावे किए गए हैं।
यूपीपीसीबी ने अनपरा सहित प्रदेश के नौ शहरों (नोएडा, खुर्जा, फिरोजाबाद, अनपरा, गजरौला, झांसी, मुरादाबाद, रायबरेली और बरेली) में प्रदूषण के अलग-अलग स्रोतों की स्थिति जानने और वहां की आबोहवा में प्रदूषण सहने की क्षमता कितनी रह गई है, यह जांचने के लिए आईआईटी कानपुर से करार किया था।
विज्ञापन

इसी कड़ी में सिविल इंजीनियरिंग विभाग के एमरिटस प्रोफेसर डॉ. मुकेश शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने अनपरा क्षेत्र की जांच की। हर वार्ड के हालात देखे। प्रदूषक तत्वों के स्रोतों और उसके उत्सर्जन की भी अलग स्थिति जांची गई।
दावा किया कि वर्ष 2019-20 में वायु गुणवत्ता का औसत सूचकांक जहां 169 था। वह 2025-26 में घटकर 138.97 पर आ गया है। सुझाव दिया गया है कि प्रदूषक तत्वों का उत्सर्जन कम करने के लिए प्रभावी एक्शन प्लॉन बनाया जाए और उस पर सख्ती से अमल करते हुए वायु गुणवत्ता की स्थिति को अपेक्षित स्तर पर लाने की हर संभव कवायद की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें