फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: गैंगस्टर एक्ट के आरोपी की 54.10 लाख की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। गैंगस्टर एक्ट के तहत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोन और ओबरा पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपराध से अर्जित 54.10 लाख रुपये मूल्य की चल संपत्ति कुर्क की है। कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी संजय चौहान के खिलाफ की गई। सीओ अमित कुमार ने बताया कि थाना कोन में जनवरी माह में रॉबर्ट्सगंज के तकिया निवासी संजय चौहान के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उसकी ओर से अपराध से अर्जित धन से खरीदी गई संपत्तियों को डीएम के आदेश पर कुर्क किया गया। कुर्क की गई संपत्तियों में 9.23 लाख की टाटा नेक्सॉन और 44.87 लाख की हाईवा ट्रक शामिल है। सीओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में खनन और गैंगस्टर एक्ट से संबंधित मामले दर्ज हैं। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें