फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने खोली सफाई की पोल, घरों में घुसा पानी

Thu, 23 Jun 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज में झमाझम बारिश लाइट जलाकर सड़क पर गुजरता वाहन।
विज्ञापन
सोनांचल में गुरुवार को तड़क, गरज के साथ बारिश हुई। नालियों के क्षतिग्रस्त होने एवं उनकी साफ-सफाई न होने के कारण घरों का गंदा पानी सड़कों पर जमा हो गया। इसमें से लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सोनांचल में शाम करीब चार बजे तड़क-गरज के साथ बारिश शुरू हुई तो किसानों के चेहरे खिल गए। वहीं कई के लिए बारिश मुसीबत का सबब बन कर आई। राबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौक के समीप सिंचाई डाक बंगला और मेन चौक की ओर जाने वाले मार्ग पर पानी जमा हो गया है। दीप नगर, विकास नगर, अंबेडकर नगर, नई बस्ती, धर्मशाला चौक के पास सड़कों पर पानी भर रहा है।

जलनिकासी की व्यवस्था न होने के कारण कई लोगों के मकानों और दूकानों में पानी घुस गया। इससे लोगों में रोष है। नगर में कई मार्गों पर एक फीट पानी जमा होने से राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पानी में कई लोगों की बाइक और चार पहिया वाहन बंद हो गए। पानी में उतर कर लोगों को वाहनों को ले जाना पड़ा।
विज्ञापन


बता दें कि राबर्ट्सगंज नगर मेें नगर पालिका और विधायक निधि समेत अन्य विभागों से कई नालियों का निर्माण कार्य कराया गया है। समुचित व्यवस्था न होने से बारिश का पानी निकल नहीं पा रहा है। राजमार्ग का निर्माण कार्य करा रही चेतक कंपनी ने भी चंडी तिराहे से पुसौली तक नालियों का निर्माण पूर्ण नहीं कराया है।

रामगढ़ और शाहगंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में बारिश होने के बाद किसान धान की नर्सरी डालने में जुट गए हैं। सड़क पर पानी जमा होने के विरोध में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी और नगर पालिकाध्यक्ष कृष्‍ण मुरारी गुप्ता ने चेतक कंपनी के कार्यालय का घेराव किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें