फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2171 बूथों के लिए आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। अंतिम चरण में 29 अप्रैल को होने वाले मतदान की प्रक्रिया को कराने के लिए तैयारी पूर्ण कर ली गई है। 28 अप्रैल को 2171 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। पार्टियों को सकुशल बूथ तक ले जाने के लिए मंगलवार की शाम तक वाहन ब्लाक मुख्यालयों के लिए भेज दिए गए। जिले में दस ब्लाक क्षेत्रों में चुनाव होना है, लिहाजा दस स्थानों से पार्टियों को रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधकारी डॉ. अमित पाल शर्मा ने बताया कि घोरावल ब्लाक की पोलिंग पार्टियां विकास खंड परिसर से रवाना की जाएंगी, जबकि करमा की पोलिंग पार्टियां जनसेवा इंटर कॉलेज फुलवारी से रवाना होंगी। इसी तरह राबर्ट्सगंज ब्लाक की पार्टियां राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज लोढ़ी, चतरा ब्लाक की राजकीय मॉडल स्कूल रामगढ़, नगवां की बीआरसी नगवां, चोपन की राजकीय पालिटेक्निक कॉलेज सिंदुरिया चोपन से रवाना की जाएंगी।
कोन ब्लाक की पोलिंग पार्टियां सुग्रीव साहु रामनरेश महाविद्यालय मोहिउद्दीनपुर कोन, दुद्धी की विकास खंड कार्यालय दुद्धी, बभनी की विकास खंड मुख्यालय बभनी और म्योरपुर की विकास खंड कार्यालय म्योरपुर से रवाना की जाएंगी। सभी पोलिंग पार्टियों की रवानगी सुबह आठ बजे की जाएगी। मंगलवार को दिनभर जिला मुख्यालय से एआरटीओ वाहनों का प्रबंध कर ब्लाकों पर भेजने में जुटे रहे। पार्टियां समय से पहुंचे इसके लिए सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाकों में बनाए गए मतदान केंद्र और बूथ
ब्लाक मतदान केंद्र बूथ
घोरावल 114 295
करमा 75 224
राबर्ट्सगंज 143 328
नगवां 57 110
चतरा 66 153
चोपन 92 237
कोन 49 142
दुद्धी 70 217
बभनी 57 132
म्योरपुर 119 333
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें