फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियां रवाना, चोपन-रेणुकूट में मतदान आज

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज तहसील से रवाना होती नगर पंचायत उप चुनाव की पोलिंग पार्टिया। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। चोपन में नगर पंचायत के चेयरमैन इम्तियाज अहमद और रेेणुकूट नगर पंचायत के अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह के हत्या के बाद रिक्त हुए अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को मतदान कराया जाएगा। पूर्व संध्या पर सोमवार को सदर और दुद्घी तहसील से मतदान कराने के लिए 22 पोलिंग पार्टियां रवाना की गई। पहले हुई हत्या और अब पूर्व चेयरमैन पत्नियों की दावेदारी को देखते हुए सुरक्षा तथा साख दोनों लिहाज से यह चुनाव महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसको देखते हुए डीएम एस. राजिलंग और एसपी आशीष श्रीवास्तव की तरफ से सुरक्षा के कड़े प्रंबंध तो किए ही गए है, हर पल हालात पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

नगर पंचायत चोपन में 11909 मतदाता सात प्रत्याशियों और रेणुकूट में 8467 वोटर चार उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। सदर तहसील से एसडीएम यमुनाधर चौहान की मौजूदगी में 11 पोलिंग पार्टियां चोपन के लिए रवाना हुई। वहीं दुद्घी तहसील से एसडीएम सुशील यादव की देखरेख में 11 पोलिंग पा?र्टियां रेणुकूट मतदान कराने के लिए भेजी गई। शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच कर मतदान कराने की व्यवस्था पूूरी करने में जुट गए। दोनों जगहों पर सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।
चुनाव को निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के लिए चोपन और रेणुकूट में 1-1 जोनल मजिस्ट्रेट एवं 4-4 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान एवं सुरक्षा व्यवस्था की रिपोर्ट हर घंटे उच्चाधिकारियों को देंगे। शाम को मतदान समाप्त होने के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जोनल मजिस्ट्रेट ईवीएम को तहसीलों में बने स्ट्रांग रूमों में ले जाकर सील करवाएंगे। 16 जनवरी को मतणना कर चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी।

राबर्ट्सगंज तहसील में नगर पंचायत उप चुनाव के पोलिंग पार्टिया रवाना होने की जानकारी लेते एसडीएम ?- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें