फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में मनाई गई लोहड़ी

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज मॉ वैष्णो मार्डन पब्लिक स्कूल में लोहडी पर्व मनाते छात्र-छात्राएं और शिक्षक। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। एमवीएम पब्लिक स्कूल राबर्ट्सगंज में लोहड़ी एवं पंजाबी नववर्ष का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रंग-बिरंगी पंजाबी एवं हरियाणवी परिधानों में बच्चों ने आग की परिक्रमा करते हुए सामूहिक नृत्य एवं गीत प्रस्तुत किया तथा आपसी गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे को गले लगाया। अलाव के चारों तरफ बैठकर रेवड़ी लाई एवं गजक का सेवन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य आलोक पांडे ने कहा कि त्योहार भारत देश की शान है। लोहड़ी का त्यौहार आपसी भाईचारे एवं ऋतु परिवर्तन समरसता का प्रतीक है। इस अवसर पर यश मिश्रा, पीहू पांडेय, शगुन तथा दीपाली श्रीवास्तव आदि ने प्रतिभाग किया तथा ऋचा पांडे, अजय पांडे, सौम्या सोनी, प्रतिभा शुक्ला, प्रतिमा सिंह, रीती अग्रहरी, रीतु आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें