फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा में मचे घमासान पर पुलिस हुई अलर्ट

Fri, 30 Dec 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
Samajwadi Party tussle brings Strategy crisis for Other Parties
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को निष्कासित किए जाने के बाद कार्यकर्ता भी दो खेेमों में बंटते जा रहे हैं। इसको देख्‍ाते हुए पुलिस अलर्ट हो गई है। किसी भी िस्‍थति से निपटने के लिए एसपी ने सभी सीओ और थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि सुरक्षा व्यवस्‍था में किसी प्रकार की ढील न दी जाए। कार्यकर्ताओं की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाए। एसपी लल्लन यादव, सीओ के साथ स्वयं क्षेत्र में भ्रमण पर निकले। एसपी ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर मातहतों को रातभर क्षेत्र में रहने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन



उधर, समाजवादी पार्टी में केंद्रीय स्तर पर मचे घमासान का असर जिले में दिखने लगा है। जिले के घोरावल विधानसभा सीट से दो प्रत्याशियों की घोषण होने से उहापोह की स्थिति हो गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने तीन दिन पूर्व मौजूदा विधायक रमेश चंद्र दूबे का टिकट काटकर जय प्रकाश पांडेय उर्फ चेखुर पांडेय को प्रत्याशी बनाया तो दूसरे दिन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपनी जारी की गई सूची में रमेश चंद्र दूबे का नाम फिर से जोड़ दिया। इससे कार्यकर्ता असमंजस की स्थिति में हैं। सपा में केंद्रीय स्तर पर घमासान मचने के शुरूआती दौर से ही घोरावल सीट पर टिकट बदलने को लेकर चर्चा होती रह थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें