फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बहन की मौत, भाई घायल

Fri, 30 Dec 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
accident shimla
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत जबकि  दो लोग घायल हो गए। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मधुपुर कस्बे के समीप शुक्रवार को पीछे से एक ट्रक सामने जा रही बाइक में टक्कर मार दी। बाइक चला रहा बिमलेश (30) चोटहिल हो गया जबकि बहन रमवंती (25) की मौत हो गई। वहीं रायपुर थाना क्षेत्र के चौखड़ा के समीप मवेशी से टकरा कर बाइक सवार अवधेश (25) घायल हो गया।
विज्ञापन



शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे सुकृत  निवासी बिमलेश बाइक पर बहन रमवंती को बैठाकर राबर्ट्सगंज जा रहा था। अभी वह मधुपुर के समीप पहुंचा ही था कि पीछे से तेज गति से जा रहा राखड़ ढोने वाला ट्रक बाइक में टक्कर मारते हुए आगे निकल गया। कुछ दूरी पर चालक ट्रक खड़ा कर फरार हो गया। हादसे में बाइक चला रहा बिमलेश घायल हो गया, जबकि उसके बहन की मौके पर मौत हो गई। मृतका बिहार के अधौरा थाना क्षेत्र के हारथ गांव की रहने वाली थी। वर्तमान में मायके में रह रही थी। उधर हादसे की सूचना मिलने पर मृतका के मायके और ससुराल वाले पहुुंच गए।


पुलिस ने बताया ट्रक को चौकी में खड़ा करा दिया गया हैै। मृतका के घरवालों की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उधर रायुपर थाना क्षेत्र के     चौखड़ा गांव के समीप दो बजे मवेशी से टकरा कर बिहार के अधौरा थाना अंतर्गत कोल्हुआ गांव निवासी अवधेश घायल हो गया। सीएचसी वैनी में प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे रेफर कर दिया गया। खलियारी की तरफ से अवधेश रामगढ़ की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें