आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों तस्कर घायल हो गए। घायल अभियुक्तों की पहचान सिद्धनाथ खरवार (29) निवासी ग्राम अमहरा, थाना अधौरा, जिला कैमूर, बिहार तथा ओमप्रकाश यादव (30) निवासी चैनपुर, भभुआ, बिहार के रूप में हुई है। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी घोरावल भेजा गया।
मौके से पुलिस ने पिकअप वाहन में लदे नौ गोवंश बरामद किए, जिनमें एक की मौत हो चुकी थी। साथ ही दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस व दो खोखा कारतूस भी मिले हैं। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वे संगठित गिरोह बनाकर लंबे समय से गो-तस्करी कर रहे थे।
मध्य प्रदेश सीमा क्षेत्र से गोवंश लादकर नौगढ़ के रास्ते बिहार ले जाते थे, जहां से उन्हें पश्चिम बंगाल भेजा जाता था। पुलिस ने बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।