इस दौरान सिर में गंभीर चोट आने से फुलवा देवी की मौत हो गई। मंझले बेटे सनोज का कहना था कि उसने मां को बचाने की कोशिश की लेकिन भतीजे ने आगे बढ़कर उसे पकड़ लिया। छोटे भाई धर्मेंद्र का कहना था कि घटना के वक्त वह खेत पर था। वाकए की जानकारी पाकर जैसे ही घर पहुंचा देखा कि मां मृत पड़ी हुई थी। तत्काल 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी गई। पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि सिर में चोट की वजह से महिला की मौत की बात सामने आई है। चोट कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।