शाहगंज। कम्यूनिटी पुलिसिंग के तहत शाहगंज थाना परिसर में रविवार को नक्सल प्रभावित केरवा (ओनोली) गांव के खिलाड़ियों और पुलिस कर्मियों के बीच वालीबाल मैच खेला गया। मैच में पुलिस की टीम विजयी रही।
एसओ देवेंद्र सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। तीन सेट के मैच में पुलिस टीम ने कैप्टन रामेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन करते हुए केरवा-ओनौली की टीम को जीत के लिए पचीस प्वाइंट में से मात्र चौदह प्वाइंट ही बनाने दिया और मैच पर कब्जा कर लिया। पुलिस की ओर से कैप्टन रामेश्वर प्रसाद के अलावा अंसार सिद्दीकी, शैलेंद्र मिश्रा, शेषनाथ यादव, ओमनारायण यादव व चंद्रशेखर ने और केरवा-ओनौली की टीम में पंकज, प्रवीण, अनिल कुमार, रामलाल, रामबाबू व सनोज ने हिस्सा लिया। घनश्याम पाल व महिला सिपाही शालिनी शुक्ला ने कमेंट्री की। रेफरी विनय कुमार सिंह रहे।