ओबरा। आर्य समाज प्रांगण में रविवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के 340 छात्र×छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में शिवम द्विवेदी ने सर्वाधिक 90 अंक अर्जित करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुरस्कार के तौर पर शिवम को साइकिल दी गई। वहीं सागर पांडेय ने 87 अंक हासिल कर दूसरा और अवध बिहारी 87 अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहे। दोनों को क्रमश: मोबाइल और घड़ी देकर सम्मानित किया गया। विजेता छात्रों को सामाजिक कार्यकर्ता रमेश सिंह यादव ने पुरस्कृत किया। आयोजक ज्ञानेश मिश्रा एवं राकेश सिंह ने बताया कि छात्रों को इस प्रतियोगिता के कारण एक बार उन्हें स्वमूल्यांकन करने का अवसर तो मिला ही साथ ही स्वस्थ प्रतिस्पर्धा करने के लिए अभ्यस्त भी हुए। इस मौके पर धनराज सिंह, निशीथ कुमार बोस, सुनील कुमार गुप्ता, एसपी गुप्ता, अंजू जायसवाल, रंजीत कुमार, ओम प्रकाश, संतोष, विक्की, मनीष, आनंद, नेहा, नीलम, शुभम कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।सम्मानित अभिभावकगण उपस्थित रहे।