फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने रुकवाई नाबालिग लड़की की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुका पार स्थित एक गांव में शुक्रवार को नाबालिग लड़की की शादी होने की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने किशोरी की शादी रुकवा कर दूल्हा और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने के बाद दोनों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपनी नाबालिग पुत्री की शादी कर रहा है। सूचना मिलते ही फोर्स के साथ थानाध्यक्ष विवाह स्थल पर पहुंच गए। पुलिस को देखते ही शादी समारोह में शामिल लोग भागने लगे। पुलिस ने शादी को रुकवाते हुए दूल्हे और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया। जबकि लड़की के परिजनों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि वह बालिग होने तक लड़की की शादी न करें। थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले दूल्हे और उसके पिता को शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें