सोनभद्र में फिर पकड़ी गई पटाखे की बड़ी खेप
- फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र जिले में पटाखे की अवैध खेप मिलने का सिलसिला जारी है। अमर उजाला की खबर के बाद पुलिस ने बुधवार की रात फिर दो स्थानों पर दबिश देकर 150 किलो पटाखों की खेप बरामद की है। यह पटाखा दीपावली पर बिक्री के लिए अवैध रूप से भंडारित किया गया था। इसकी कीमत पांच लाख रुपये है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरा फरार है। इससे पहले मंगलवार को भी रॉबर्ट्सगंज से दो क्विंटल पटाखा पकड़ा गया था।
क्या है पूरा मामला
पहली कार्रवाई थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस ने की। मुखबिर की सूचना पर ग्राम पटना में अभियुक्त सराफत अली के घर दबिश देकर 60 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 2.30 लाख रुपये है। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर विस्फोटक अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कॉस्मेटिक की दुकान चलाता है और अधिक मुनाफे के लालच में पटाखों का अवैध भंडारण कर रहा था।
इसे भी पढ़ें; बलिया पुलिस का एक्शन: वकील की पीट- पीटकर हत्या करने के आरोपी को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, पैर में लगी गोली