फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉक डाउन तोडने वालों पर चला पुलिस का डंडा

विज्ञापन
Police run on those who broke lock down
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में कोरोना वायरस संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए लॉक डाउन किया गया है। लेकिन इसका कुछ लोग पालन करने की बजाय सड़कों पर टहल रहे हैं। ऐसे लोगों पर पुलिस का शिकंजा कसना शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को राबर्ट्सगंज नगर और आसपास इलाकों में पुलिस ने 50 दो पहिया वाहनों को पकड़ कर सीज कर दिया। वहीं धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में 14 लोगों को पकड़ कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इनके अलावा रोक के बावजूद कैँटीन खोलने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भी केस दर्ज किया है। पुलिस ने बेवजह घर से बाहर निकलने के आरोप में कई को उठक.बैठक करवा कर छोड़ा। इस कार्रवाई से लोगों में खलबली मच गई है। वहीं कोन पुलिस ने भी 17 वाहनों को सीज कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन के बार-बार अपील करने के बावजूद कुछ लोग घरों में रहने के बजाय सड़कों पर भ्रमण करने से परहेज नहीं कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को राबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौक पर डीएम एस. राजलिंगम और एसपी आशीष श्रीवास्तव ने पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद फोर्स के साथ द्वय अधिकारी ने नवीन सब्जी मंडी परिसर में पहुंच कर सब्जी आदि के दामों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान रोक के बावजूद एक कैँटीन में सामानों की बिक्री करते देख पुलिस ने एक युवक को पकड़ कर बंद करा दिया। एसपी ने मातहतों को घर केबाहर घूमने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का फरमान जारी करते हुए चेताया कि इसमें लापरवाही बरतने वालों खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बढ़ौली चौक पर एएसपी ओपी सिंह, सीओ राजकुमार त्रिपाठी की मौजूदगी में कोतवाल मिथिलेश मिश्रा ने बाइक सवारों को रोक कर चेक करना शुरू किया तो अधिकांश लोग बिना काम किए भ्रमण करते मिले। वहीं धर्मशाला चौक पर यातायात प्रभारी बागिश विक्रम सिंह और मेन चौक पर चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह ने जांच किया। कोतवाल मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि करीब 50 दो पहिया वाहनों को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें