फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ट्रेन में बिछड़ी किशोरी को पुलिस ने उसकी मां से मिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
थाने की पुलिस ने अपनी मां से बिछड़ कर अनपरा के औड़ी मोड़ स्थित ढाबा पहुंची। पुलिस ने 14 वर्षीय किशोरी को उसके मां से मिलाया। किशोरी मूल रूप से मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिला की रहने वाली है।
विज्ञापन

अनपरा थाने की पुलिस के मुताबिक मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले के झिझंरी बच्छर गांव निवासी पल्लवी तेंदुलकर पिछले मंगलवार को गुजरात अपनी मां के पास जाने के लिए ट्रेन में बैठी।
सिंगरौली के नजदीक चुर्की रेलवे स्टेशन पर उसे पता चला कि वह गलत ट्रेन में बैठ गई है, तो वह वहां से उतर गई और भटकते हुए 25 किलोमीटर पैदल चलकर औड़ीमोड़ एक ढाबा पर पहुंची।
विज्ञापन

ढाबा संचालक ने किशोरी से परेशानी पूछी तो उसने सारी बात बताई। ढाबा संचालक ने किशोरी को अनपरा थाने के महिला हेल्प डेस्क पर पहुंचाया और सारी बात बताई। अनपरा प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप वर्मा ने किशोरी से आवासीय पता की जानकारी कर उसके गांव संपर्क किया। वहां से मां कमलेश्वरी तेंदुलकर के नंबर पर बात हुई। उसने बताया कि वह गुजरात के मोरवी जिले में मजदूरी करती है।
पुलिस ने महिला के गुजरात से आने की व्यवस्था की और रविवार को पल्लवी को उसकी मां कमलेश्वरी को सौंप दिया। इस दौरान मां-बेटी ने पुलिस को धन्यवाद दिया। प्रभारी निरीक्षक ने किशोरी की मदद करने वाले दंपती दुलारे वर्मा और आरती देवी को उचित पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें