सूबे के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने रविवार को डाला के बाड़ी स्थित अपने आवास पर तो वहीं सदर विधायक भूपेश चौबे समेत अन्य भाजपा नेताओं ने रॉबर्ट्सगंज के हाइडिल मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनीं।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बूथ संख्या 16 पर तथा हर्षनगर के बूथ संख्या 21, 22 और 23 पर कार्यकर्ताओं के साथ अनुसूचित मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत के नेतृत्व में मन की बात सुनीं गई। पीएम मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिये लोगों को संबोधित किया।
राबर्ट्सगंज के आरएनएस इंटर कॉलेज के परिसर में भी लोगों ने प्रधानमंत्री के मन की बात सुनीं।
मन की बात के 117वें एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा कि 2025 में 26 जनवरी को हमारे संविधान को लागू हुए 75 वर्ष होने जा रहा है। हम सभी के लिए बहुत गौरव की बात है। मन की बात कार्यक्रम में विनय श्रीवास्तव, रजनीश रघुवंशी, शिब्बू आदि शामिल रहे।