फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आंबेडकर जयंती पर पुलिस ने हटवाई प्रतिमा, ग्रामीणों और अफसरों में नोक-झोंक; बोले- होगी कार्रवाई

Mon, 14 Apr 2025 06:01 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

सोनभद्र में आंबेडकर जयंती के अवसर पर विवादित जमीन पर प्रतिमा लगाई जा रही थी। दूसरे पक्ष की सूचना पाकर पुलिस धोबहीं गांव पहुंच गई। लोगों को समझाकर पुलिस ने मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन
एएसपी कालू सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के धोबहीं गांव में सोमवार को बिना अनुमति बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर विवाद हो गया। दूसरे पक्ष की आपत्ति के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए प्रतिमा हटवा दिया। इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस से तीखी नोक-झोंक भी हुई।

विज्ञापन




प्रशासन का कहना है कि भूमि पर कब्जे की नीयत से प्रतिमा स्थापित की गई थी। प्रतिमा व अतिक्रमण हटवाते हुए शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
धोबही गांव में सोमवार को तालाब के भीटे के पास स्थित एक भूमि पर कुछ लोगों ने बाबा साहब की छोटी प्रतिमा स्थापित कर दी। बिना अनुमति ही प्रतिमा स्थापित करने पर दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताते हुए पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


रॉबर्ट्सगंज कोतवाल सत्येंद्र राय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर में तहसीलदार अमित सिंह सहित राजस्व विभाग की टीम भी पहुंची। प्रतिमा स्थापना के संबंध में अनुमति पत्र मांगा तो कोई कागज नहीं दिखा सके। शासन के निर्देशों का हवाला देते हुए पुलिस ने तत्काल प्रतिमा हटवाने की हिदायत दी। 

विज्ञापन

कुछ लोग इस पर नाराजगी जताने लगे। इसे लेकर पुलिस से उनकी तीखी नोकझोंक भी हुई। प्रशासन के सख्त रूख अपनाने के बाद वह प्रतिमा हटाने को तैयार हुए। तहसीलदार अमित सिंह ने बताया कि कुछ लोगों ने बिना अनुमति प्रतिमा स्थापित कर दी थी। उनकी मंशा सिर्फ पोखरे भीटे व पास की बंजर भूमि पर कब्जे की थी। 

उनका कब्जा हटवा दिया गया है। माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों पर कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है। उधर, एएसपी कालू सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामले का समाधान कर दिया गया। बाद में पूर्व की तरह पूरे उत्साह के साथ गांव के लोगों ने बाबा साहब की जयंती भी मनाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें