फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: नवमी और जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नवरात्र की नवमी और जुमे की नमाज को लेकर शुक्रवार को पुलिस अलर्ट रही। जगह-जगह फोर्स की तैनाती रही। अधिकारियों ने पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। खुफिया तंत्र भी हर आयोजन की निगरानी में लगा रहा।
विज्ञापन

एएसपी कालू सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार सुबह से ही पुलिस विभाग चौकन्ना रहा। मिश्रित आबादी वाले इलाकों पर नजर रही। इस दौरान पुलिस बल की मौजूदगी में जुमे की नमाज हुई। इस मौके पर पुलिस की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर भी सतर्कता बरती जाती रही। दोपहर के वक्त एएसपी के नेतृत्व में सदर कोतवाल सतेंद्र राय, कस्बा चौकी प्रभारी कमल नयन दुबे, एसआई आरएस शर्मा के साथ फोर्स ने नगर में पैदल मार्च किया। जगह-जगह आम लोगों और व्यापारियों से बातचीत कर सुरक्षा के प्रति उन्हें आश्वस्त किया। इस दौरान नगर में बिना नंबर प्लेट के पांच संदिग्ध वाहनों को कब्जे में लेकर कोतवाली भेज दिया। देर शाम सीओ सिटी डॉ. चारू द्ववेदी के नेतृत्व में भी पुलिस बल ने कस्बे में भ्रमण किया। बभनी: प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय के नेतृत्व में बभनी सहित अन्य स्थानों पर पुलिस ने पैदल मार्च किया। लोगों से शांति व साैहार्द बनाए रखने की अपील की। म्योरपुर: कस्बे और आसपास के गांवों में पुलिस ने शुक्रवार को पैदल मार्च किया। प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि दुर्गा पूजा और दशहरा के मद्देनजर त्योहारों को शांति से मनाने के लिए मार्च निकाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें