सोनभद्र। रौप में पिछले दिनों चली गोली के मामले में फरार चल रहे हमलावरों की तलाश पुलिस ने तेज कर दी है। एसपी आशीष श्रीवास्तव के निर्देश पर सोमवार की रात मेें पुलिस की टीमें अलग-अलग राबर्ट्सगंज, उरमौरा, बीचपई समेत अन्य गांवों में कई स्थानो पर छापेमारी की।, लेकिन एक भी आरोनी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। मंगलवार को भी आरोपियों की तलाश में पुलिस सरगर्मी से जुटी रही।
शनिवार की रात सदर कोतवाली क्षेत्र के रौप गांव में एक मकान से बिजली काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान फायरिंग भी हुई। इस मामले में प्रथम पक्ष से आरती की तहरीर पर रौप निवासी रामभुवन यादव, बमबम और दो अज्ञातं के खिलाफ और दूसरे पक्ष से राबर्ट्सगंज के विकास नगर निवासी शुभम सिंह उर्फ बमबम सिंह की तहरीर पर बीरू, धीरू, प्रमोद सिंह और अनिल यादव के विरूद्घ जानलेवा हमला, धमकी का मुकदमा दर्ज हुआ। अब तक पुलिस रामभुवन यादव और बमबम को गिरफ्तार कर चुकी है।