फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मुक्त कराए 14 पशु, चार तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पन्नूगंज थाना अंतर्गत शिवपुर गेट के पास से पुलिस ने शुक्रवार की रात चार पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से दो पिकअप में लदे 14 गोवंशों को मुक्त कराया। अंधेरे का फायदा उठा दो तस्कर फरार हो गए।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि नौगढ़ की ओर से दो पिकअप वाहनों पर पशुओं को लेकर पन्नूगंज के रास्ते बिहार जाने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर शिवपुर गेट के पास घेराबंदी कर पुलिस वाहन का इंतजार करने लगी। दूर से आ रही पिकअप को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो तस्कर गाड़ी छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर चार तस्करों को पकड़ लिया। वहीं दो तस्कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए।
पूछताछ में तस्करों ने अपना नाम मिंटू सेठ, रमेश, इंद्रजीत निवासी दिघार थाना अधौरा कैमूर और मेहक मुसहर निवासी खलियारी थाना रायपुर बताया। तस्करों ने फरार हुए अपने साथियों का नाम विजय सिंह खरवार निवासी मरसानी चैनपुर और मनीष कुमार निवासी दिघार थाना अधौरा बताया। पुलिस ने गिरफ्तार चारों आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें