फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ानदेय न मिलने से नाराज आशा कार्यकर्ताओं ने कामकाज किया ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
समय से मानदेय न मिलने और मानदेय में कटौती किए जाने से नाराज नगवां ब्लॉक क्षेत्र में तैनात आशा कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। नाराज आशा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कामकाज ठप कर दिया। कार्यकर्ताओं ने नगवां के सीएचसी अधीक्षक डॉ. एसके वर्मा को शिकायती पत्र देकर समस्या का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

नाराज कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक सरकार की अन्य योजनाओं में किए गए काम का पैसा नहीं मिलेगा तब तक वे लोग कामकाज शुरू नहीं करेंगी। खलियारी की आशा कार्यकर्ता नीरा देवी ने कहा कि सरकार की तरफ से हम सभी को हर माह 750 रुपये मासिक प्रोत्साहन धनराशि दी जानी है लेकिन अब तक पिछले साल की धनराशि नहीं दी गई है। जुलाई, अगस्त, सितंबर से भुगतान नहीं किया गया है।
इस संबंध में नगवां सीएचसी अधीक्षक डॉ. एसके वर्मा का कहना है कि बीपीएम और बीसीपीएम को निर्देश दिया है कि अगले सप्ताह तक सभी आशा कार्यकर्ताओं का बकाया पूरा भुगतान कर दें। मांगपत्र देने वालों में संगीता देवी, अशरफी देवी, बिमला देवी, सुनीता देवी, कृष्णावती देवी, पार्वती देवी, रेखा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें