फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में बच्ची से हैवानियत: शादी में गई थी मां, घर में अकेली 11 साल की मासूम के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

Thu, 25 Jan 2024 03:31 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र

सार

हैवानियत के बाद आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कक्षा चार की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
कोतवाली में दी तहरीर में पीड़िता की मां ने बताया कि मंगलवार को वह रिश्तेदार के यहां शादी में गई थी। इसी बीच गांव का ही एक युवक घर पहुंचकर तंबाकू मांगने लगा। घर में उनकी बेटी (11) थी। उसने घर में किसी के न होने की बात बताते हुए युवक को अंदर आने से मना कर दिया। इसके बाद बकरी बांधने चली गई। मौका पाकर पीछे से पहुंचे युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। देर रात परिजन घर पहुंचे तो पीड़िता ने घटना की जानकारी दी। परिजनों ने तत्काल घटना की सूचना अमवार चौकी इंचार्ज मनोज सिंह को दी। कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की मां के तहरीर पर आरोपी राम गुलाम के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें