फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क जाम करने वालों पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के ऊचडीह में चक्काजाम कर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ पुलिस शिकंजा कसने लगी है। दारोगा अशोक यादव की तहरीर पर 14 नामजद, 10-15 अज्ञात पुरुष तथा 5-7 महिलाओं के खिलाफ बलवा समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज हुआ है। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने मातहतों को जाम लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन

छह जुलाई को मारपीट से नाराज होकर कुछ पुरुष और महिलाओं ने ऊचडीह गांव के समीप घोरावल-खलियारी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया था। इसकी जानकारी होने पर मौके पर फोर्स के साथ कोतवाल अंजनी कुमार राय ने पहुंच कर आवागमन बाधित करने वालों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन नाराज ग्रामीण उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़े रहे। उनका कहना था कि कुछ दबंग की किस्म के लोग अनायास लोगों की पिटाई करते है। कोतवाल ने कहा कि विवाद करने वालों के खिलाफ जो तहरीर मिलेगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी, बावजूद इसके ग्रामीण अधिकारियों को बुलाने की मांग करते रहे। सीओ अभिनव यादव जाम स्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। कोतवाल अंजनी राय ने बताया कि दारोगा अशोक की तहरीर पर ऊचडही गांव निवासी अजय, अशोक, रितेश, राजेश, बबलू, दीपक, आशीष, रामविलाष, संजय, विजय, कमोजी गांव निवासी बाबूलाल, अरविंद, श्यामसुदंर, सुदर्शन और 10-15 अज्ञात पुरुष तथा 5-7 महिलाओं के खिलाफ सरकार कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वादी का आरोप है कि जाम करने वालों को सड़क से हटने के लिए कहा गया तो वे सभी पुलिस कर्मियों के साथ भी दुर्व्यवहार करने लगे।
कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऊचडीह गांव में चक्काजाम कर अशांति का माहौल पैदा करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है। - आशीष श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें