फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra Encounter: 25 हजार का इनामिया गो तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली

Sun, 22 Feb 2026 12:55 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, दुद्धी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

रविवार की तड़के कोतवाली पुलिस ने 25 हजार का इनामिया बदमाश को मुठभेड़ में एनकाउंटर कर घायल कर दिया। गत एक जनवरी 26 को गोवध मामले कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस कार्यवाई में जुटी हुई थी। कोतवाली पुलिस ने सूरज चंद्रवंशी 22 वर्ष पुत्र उदय चंद्रवंशी निवासी घिवहीँ थाना विंढमगंज पर 25 हजार का इनाम भी रखा था। 

विज्ञापन


रविवार की भोर करीब चार बजे पुलिस खजूरी गांव अमवार जाने वाले मार्ग के रेलवे क्रासिंग अंडर पास के रास्ते मे इनामिया बदमाश को पैर में गोली मारकर ढेर कर दिया। चिकित्सकों ने घायलवस्था में सूरज को सीएचसी में प्राथमिक उपचार कर जिला मेडिकल कालेज के लिए रिफर कर दिया। घटना स्थल पर सीओ राजेश कुमार राय, कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सिंह, एसएसआई कुँवर सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज हरिकेश राम आजाद सहित कोतवाली पुलिस की टीम मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें