फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 12 जुआरियों को किया गिरफ्तार

Sun, 20 Sep 2015 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बभनौली गांव में रविवार को घेराबंदी कर पुलिस ने 12 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर पकड़े गए जुआरियों के कब्जे से 40 हजार नगद तथा तास की गड्डी मिली। पुलिस ने संबंधित धारा में जुआरियों व उनके छह बाइक का चालान कर दिया।
विज्ञापन


रविवार की दोपहर करीब दो बजे से जिले में पुलिस अधीक्षक शिवशंकर यादव के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों ने जुआरियों/नशेडिय़ों को दबोचने के लिए छापेमारी शुरू की। सांय करीब चार बजे बभनौली गांव में ईट मंडी में सीटी सीओ सच्चिदानंद के नेतृत्व में शहर कोतवाल केडी यादव और एसएसआई यूपी यादव ने जुआरियों को पकडने के लिए छापेमारी की। पुलिस को देखते ही जुआरी इधर-उधर भागने लगे।

हालांकि दारोगा शेष कुमार शर्मा, राहुल सिंह, गंगाधर मौर्य, कांस्टेबल हरिकेश यादव और राजेंद्र दूबे ने पीछा कर 12 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल ने बताया पकड़े गए बभनौली गांव निवासी राजेश, विनोद सिंह, रामपति, कैथी निवासी अशोक सिंह, पकरी निवासी विशाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, योगेंद्र प्रताप सिंह, संदीप सिंह, चुर्क निवासी राजेश केशरी, राबट्र्सगंज निवासी कृष्ण कुमार, किशन और शशांक अग्रवाल के कब्जे से करीब 40 हजार रुपये, 52 तास के पत्ते मिले है। उन्होंने बताया पूछताछ के बाद सभी आरोपियों और उनके बाइक का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर राबर्ट्सगंज के अंबेडकर नगर में चौकी इंचार्ज संतोष याद व ने भी जुआरियों को दबोचने के लिए छापेमारी की, लेकिन एक भी जुआरी पकड़े नहीं गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें