फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: नए साल पर पुलिस ने भी निभाई परंपरा, गुडवर्क से की जीडी की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनभद्र। इसे संयोग कहें या टोटका। जिले के हर थाने की जीडी की शुरुआत गुडवर्क से हुई है। कहीं अवैध शराब बेचने वालों को पकड़ा गया तो कहीं तमंचा, कारतूस के साथ छुटभैए बदमाश गिरफ्तार किए गए। गुडवर्क के साथ नए जीडी की शुरुआत के पीछे पुरानी आम धारणा को कारण माना जा रहा है, जिसमें पहला दिन अच्छा तो साल अच्छा समझा जाता है।
हर साल कैलेंडर बदलने के साथ थाने की जीडी भी बदल जाती है। नई जीडी की शुरुआत गुडवर्क से करने की रिवायत चली आ रही है। इस बार भी परंपरा को कायम रखते हुए सभी थानों ने कामकाज की शुरुआत की। इसके तहत जीडी पर पहला मुकदमा पुलिस की सफलता वाले कार्यों से किया गया। हर थाने से गुडवर्क की बौछार हुई।
विज्ञापन

अनपरा पुलिस ने चोरी की योजना बना रहे चार बदमाशों को तमंचा के साथ गिरफ्तार किया तो दुद्धी पुलिस ने तमंचा के साथ आराेपी को पकड़ा। सदर कोतवाली पुलिस ने भी कच्ची शराब के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया। चोपन में पहला केस दो लोगोंं पर गैंगस्टर और दूसरा एनडीपीएस का दर्ज हुआ। पन्नूगंज और रामपुर बरकोनिया थाने में पहला केस गैंगस्टर रहा। वहीं ओबरा, रायपुर और थाना मांची में पहला मुकदमे के रूप में आबकारी एक्ट से संंबंधित केस दर्ज किए गए। हालांकि पुलिस अधिकारी इस बारे में कुछ भी बोलने से बचते रहे। एएसपी कालू सिंह का कहना था कि थाने में जिस तरह से मामले आए, उनके अनुसार कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

क्या है जीडी
जीडी थाने की जनरल डायरी को कहते है। यह पुलिस थाने का एक ऐसा दस्तावेज होता है, जिसमें थाने और थानाध्यक्ष की हर कार्रवाई का ब्योरा लिखा जाता है। हर थाने की जीडी में पूरे 24 घंटे का ब्योरा दर्ज किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें