फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ की सीमा पर नक्सलियों की सूचना पर पुलिस अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र से सटे छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाकों में नक्सलियों के सक्रियता की सूचना पर पुलिस अलर्ट हो गई है। रविवार को सीमा से सटे इलाकों में नक्सलियों की तलाश में छत्तीसगढ़ पुलिस जुटी रही। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने पुलिस को अलर्ट कर दिया है। सीमावर्ती इलाकों में पुलिस ने सघन कांबिंग की।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ का बीजापुर और सुकमा नक्सलियों का गढ़ माना जाता है। इस इलाके में माओवादियों के बटालियन नंबर वन का दबदबा है। वर्तमान में माओवादी संगठन से जुड़े माडवी हिड़मा ऊर्फ संतोष ऊर्फ इंदमूल संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहा है। सरकार की ओर से मास्टर माइंड हिड़मा पर 35 लाख रुपये का इनाम घोषित है। हालांकि 2010 से अब तक कम से कम 3 अवसरों पर हिड़मा के मारे जाने की खबर आ चुकी है। पुलिस के एक अधिकारी का कहना है कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के सफाए के लिए पुलिस और सीआरपीएफ ने अभियान छेड़ रखा है। ऐसे में बचने के लिए नक्सली दूसरे जिलों के जंगलों में पनाह ले रहे हैं। रविवार को पुलिस को पता चला कि सिसटोला, रघुनाथपुर, वाडफनगर, बसंतपुर, गोबरा समेत अन्य जंगलों में हिड़मा और उसकी पूरी टीम इस इलाके में मौजूद है तो कोबरा बटालियन और फोर्स ने जंगलों को खंगालना शुरू कर दिया, लेकिन पुलिस के हत्थे एक भी नक्सली नहीं चढ़े। वहीं पड़ोसी राज्यों में नक्सलियों की चहलकदमी को देखते हुए सीमावर्ती इलाकों के थाने और पुलिस चौकियों की फोर्स को 24 घंटे अलर्ट रहते हुए संदिग्ध व्यक्तियों को दिखाई देने पर तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है। लगातार नक्सल एएसपी डॉ. राजीव सिंह के नेतृत्व में नक्सल इलाकों में फोर्स सघन कांबिंग कर रही है।
जिले से सटे बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की सक्रियता को देखते हुए सीमा पर फोर्स को अलर्ट कर दिया है। जंगली रास्तों पर फोर्स पैनी नजर रख रही है। मुखबिरों को सतर्क किया गया है, ताकि नक्सली जिले में प्रवेश करने की कोशिश करें तो उन्हें पकड़ा जा सके। -डॉ. राजीव सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र।
विज्ञापन

जंगलों को पुलिस ने खंगाला
सोनभद्र। जनपद में नक्सली संचरण पर प्रभावी रोकथाम रखने, दूरस्थ, पहाड़ी क्षेत्रों के निवासियों से समन्वय स्थापित, जनता में सुरक्षा की भावना बनाये रखने एवं अभिसूचना संकलन के उद्देश्य से रविवार को भी पुलिस ने जंगलों में कांबिंग की। जुगैल थाना प्रभारी अरविंद मिश्रा के नेतृत्व में भरहरि समेत अन्य जंगलों में कांबिंग की गई। चौकी सुकृत पुलिस द्वारा परही व भवानीपुर, पुलिस चौकी चेरुई पुलिस द्वारा आमहवां व मरकुड़ी के जंगलों में मय पीएसी के साथ सघन कांबिंग की गयी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें