फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सलियों की तलाश में जंगल में घुसी फोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले से सटे छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की बढ़ रही सक्रियता को देखते हुए जिले का पुलिस महकमा चौकन्ना हो गया है। रविवार को बभनी थाना क्षेत्र में कई थानों की फोर्स के साथ एएसपी नक्सल डॉ. राजीव सिंह ने जंगलों को खंगाला। इस दौरान एएसपी ने ग्रामीणों से संदिग्धों के बारे में पूछताछ करते हुए उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने नक्सल इलाकों के सभी थानों और पुलिस चौकियों पर तैनात जवानों को 24 घंटे अलर्ट रहते हुए जंगलों में कांबिंग करने का फरमान जारी किया गया है। वहीं रविवार को जनपद में नक्सली संचरण पर प्रभावी रोकथाम के मद्देनजर अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन राजीव कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी दुध्दी शराम अशीष यादव ने बभनी थाना क्षेत्र के सिसटोला, नवाटोला जंगल में सघन कांबिंग किया। इस दौरान एएसपी ने जंगली इलाकों के रहवासियों से मुलाकात कर संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में पूछताछ की। उन्होंने ग्रामीणों से अपील किया कि अगर कोई व्यक्ति समाज की मुख्यधारा से भटकाने का प्रयास करें तो उसके बारे में तत्काल सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की तरफ से गरीबों के लिए मुफ्त में आवास, पेयजल, बिजली समेत अन्य सुविधाएं देने के लिए योजनाएं चलाई जा रही है। पुलिस प्रशासन ग्रामीणों की समस्याओं को खुद का समझ कर दूर कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें