फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैनी क्षेत्र में आंधी से ट्रांसफार्मर समेत खंभा टूटकर गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में रविवार की दोपहर एक बार फिर मौसम बिगड़ गया। यहां आंधी चलने के साथ ही बारिश भी हुई। रामगढ़ क्षेत्र में बारिश के दौरान ओले भी पड़े हैं। सुबह कड़ी धूप निकली लेकिन दोपहर में अचानक आसमान में बादल छा गए। फिर आंधी चलने लगी और बारिश भी हुई। जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज में हल्की बारिश हुई। रूक-रूक कर हल्की बौछार भी होती रही। लेकिन रामगढ़ क्षेत्र में बारिश के साथ ओले भी पड़े हैं।
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्रों में आंधी बारिश के साथ बिजली भी चमकी। हालांकि इस दौरान कहीं से कोई क्षति होने की सूचना नहीं आई है। मधुपुर क्षेत्र में आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। चोपन क्षेत्र में बादल छाया रहा लेकिन बारिश नहीं हुई। केकराही क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हुई लेकिन थोड़ी ही देर में आसमान साफ हो गया और फिर तेज धूप निकल आई। वैनी क्षेत्र में तेज आंधी से स्टेट बैंक शाखा नगवां के पास लगा ट्रांसफार्मर खंभा सहित टूटकर जमींदोज हो गया। आसनडीह क्षेत्र में आसमान में बादल छाए रहे। तेज हवा भी चली लेकिन बारिश नहीं हुई।
जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय का कहना है कि गेहूं की ज्यादातर फंसले कट गई हैं। 10 से 20 फीसदी फसलें कटकर खलिहान में पड़ी हैं। उन्हें आंशिक क्षति हो सकती है। बारिश और ओले पड़ने से कृषि को ज्यादा नुकसान नहीं है। जिला उद्यान अधिकारी सुनिल शर्मा का कहना है कि बारिश व ओले पड़ने से जिन सब्जियों की फसलों में फली लगी है, उसे चोट लगने से खराबी आ सकती है। यदि दो दिन में सब्जी नहीं बिकी तो खराब हो जाएगी। इससे कृषकों को आर्थिक नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें