फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सभी प्रधानों से 28 तारीख को जूम के माध्यम से करेंगे संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधानों के द्वारा शपथ लेने के साथ ही सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ कल यानी 28 मई को 3.30 बजे सभी ग्राम प्रधानों से जूम/वेबीनार के माध्यम से वर्चुअल बैठक करेंगे। कोरोना के संक्रमण को गांव में रोकने एवं नए प्रधान के जिम्मेदारियों के एहसास कराते हुए पूरे मनोयोग से लगने के आह्वाहन के साथ ही मुख्यमंत्री सभी ग्राम प्रधानों से संवाद स्थापित करेंगे। इसके लिए अपर मुख्य सचिव पंचायती राज ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देशित किया है कि 28 मई को सभी ग्राम प्रधान जूम एप के माध्यम से बैठक में जुड़े तथा जिला पंचायत राज अधिकारी एनआईसी में उपस्थित रहेंगे। जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायतों, सभी सचिवों को तथा स्वच्छ भारत मिशन टीम को सभी प्रधानों को जूम, वेबीनार के माध्यम से जोड़ने के लिए निर्देशित किया। मुख्यमंत्री जिले के किसी प्रधान से वार्ता भी कर सकते हैं। जिले के युवा प्रधानों की सूची भी लखनऊ तलब की गई है, जिससे कि मुख्यमंत्री जिस प्रधान से वार्ता करेंगे उसका चयन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें