फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी का टीला धसकने से पोकलैन ऑपरेटर और हेल्पर की मौत

विज्ञापन
खनन क्षेत्र में हादसे के बाद जांच करते सीओ सिटी राजकुमार तिवारी व अन्य। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र के लंगड़ा मोड़ स्थित खदान में रविवार की शाम मिट्टी का टीला धसकने से चपेट में आए पोकलैन ऑपरेटर और खलासी की मौत हो गई। ऊंचाई पर मिट्टी काटते वक्त हादसा हुआ। सूचना मिलते ही सीओ, एसओ समेत अन्य पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए। काफी प्रयास के बाद दोनों का शव बाहर निकाला जा सका। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वे उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करते रहे।
विज्ञापन

डाला चौकी प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि एक पोकलैन मशीन गहरी खदान में ऊंचाई पर मिट्टी का टीला काट रहा था। इसी दौरान अचानक मिट्टी का टीला भरभरा कर पोकलैन पर गिर गया। इसकी चपेट में आने से पोकलेन ऑपरेटर और हेल्पर मशीन के केबिन में दब गए। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों का शव मलबे से निकाला जा सका। सूचना पाकर सीओ सिटी राजकुमार तिवारी, एसओ चोपन किरण कुमार सिंह भी पहुंच गए। सीओ ने बताया कि मृतकों की पहचान रविशंकर (22) निवासी कोटा खास और ऑपरेटर सतेंद्र (20) निवासी कोन के रूप में हुई। घटना के सभी पहलुओं की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि कुछ दिन पहले ही खनन क्षेत्र में काम के दौरान दो अन्य मजदूरों की मौत हुई थी, जिसके बाद डीजीएसएस ने दौरा कर सुरक्षा मानकों का पालन कराने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें